रोबर्ट डी नीरो से मिले उदय

बालीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा का इन दिनों हॉलीवुड के कलाकारों से मिलने का सिलसिला जारी है और इस सूची में नया नाम दिग्गज अभिनेता रोबर्ट डी नीरो का जुड़ गया है। फिलहाल न्यूयार्क में मौजूद उदय ने टैक्सी ड्राइवर फिल्म के अभिनेता से मुलाकात की और वह यह जानकर आश्चर्यचकित रह गए कि 68 वर्षीय नीरो के कार्यालय में ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म बॉबी के पोस्टर वाला तकिया मौजूद है।
उदय ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने रोबर्ट डीनीरो से न्यूयार्क में मुलाकात की और उनके कार्यालय में राजकपूर की फिल्म बॉबी के पोस्टर वाला तकिया पाया। उदय ने हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जैसन बैटमैन और ओलिविया विल्डे के साथ रात्रिभोज किया था।



