News Online
सन्नी लियोन के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं संजू बाबा, नहीं करेंगे...

 मुंबई : हाल ही में सुनने में आया था कि बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस होस्ट संजय दत्त पोर्न स्टार सन्नी लियोन के साथ काम करने के इच्छुक हैं|          सन्नी इस समय बिग बॉस की प्रतिभागी है और सुनने में आया था कि संजू बाबा उनके अच्छे व्यवहार से खासे प्रभावित हैं और वह सन्नी को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में कास्ट करने का मन बना रहे हैं| मगर संजय के करीबी सूत्र ने इस बात का खंडन कर दिया है और कहा है कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है|          संजय ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है क्योंकि वह पोर्न स्टार के साथ काम करने को लेकर सहज ही नहीं हैं| इससे पहले इसी शो के दूसरे होस्ट सलमान खान के बारे में सुनने को आया था कि वह सन्नी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं मगर इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है|

News Online