News Online
बिग बॉस में पूजा के जिस्म पर लव बाइट्स के निशान!

News Realted Image

कंट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपने झगड़ालु स्वभाव के चलते मशहूर हो चुकी डीजे पूजा मिश्रा ने बिग बॉस से बाहर आते ही एक खास रात का राज खोलकर सनसनी फैला दी है। पूजा मिश्रा ने बिग बॉस के घर से बाहर आकर एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक दिन वो सुबह उठीं तो उन्होंने अपने शरीर पर लव बाइट्स देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि रात में मैं दवा की हेवी डोज लेकर सो गई थी इसलिए मुझे नहीं पता ये हरकत किसने की। पूजा ने कहा कि मैं ये देखकर बहुत गुस्सा हुई और नर्वस भी हो गई साथ ही यही सोचती रही कि आखिर ये हरकत किसने की। मैंने इस बात का जवाब प्रोडक्शन टीम से भी मांगा मगर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मुझे लगा कि अमर तो शादीशुदा हैं और सिद्धार्थ बच्चा है, तो हो न हो यह काम स्काई [आकाशदीप सहगल] का है। गौरतलब है कि रिएलिटी शो बिग बॉस में गाली, झगडे और हिंसक व्यवहार की वजह से पूजा मिश्रा काफी चर्चा में रही ओर इसी कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकाला गया। पूजा मिश्रा को बिग बॉस के घर में दोबारा एक मेहमान के तौर पर बुलाया गया। इस बार पूजा मिश्रा को एंड्रयू साइंड्स की ट्रांसलेटर का काम दिया गया था।

News Online