News Online
टीम में जगह को लेकर असमंजस में वाटसन

News Realted Image

आस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन का भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध है और एड कोवान के अपने पदार्पण मैच में ही प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें पक्का विश्वास नहीं है कि वापसी के बाद वह टीम में फिट बैठेंगे।

पिंडली की चोट और मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे वाटसन ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि मैं टीम में फिट बैठता हूं या नहीं। वाटसन टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे। वह उपयोगी गेंदबाज भी है। उनकी उपस्थिति से ग्लेन मैकग्रा और शेन वार्न जैसे खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद परिवर्तन के दौर से गुजर रही टीम को संतुलन मिलता है। कोवान ने मौके का फायदा अच्छी तरह से उठाया और पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 68 रन बनाए। वाटसन ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी भूमिका सभी को अच्छी तरह से पता हो। उन्होंने कहा कि मैं खुद को आलराउंडर से इतर और किसी अन्य रूप में नहीं देखता। उन्होंने कोवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि खुद पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होता है। एड का खुद पर और खेल पर नियंत्रण है।

News Online