News Online
जीएसएम नेटवर्क वाले सभी मोबाइल किए जा सकते हैं हैक

News Realted Image

 

क्या आप जीएसएम मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं यदि हां तो सावधान हो जाइये क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी हैकिंग का खतरा सबसे ज्यादा है। जीएसएम (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन) नेटवर्क एक सामान्य मोबाइल नेटवर्क है जिसे पूरी दुनिया में चार अरब से ज्यादा फोन में इस्तेमाल किया जाता है, यानी वैश्विक बाजार का 80 प्रतिशत हिस्सा जीएसएम नेटवर्क के अंतर्गत है।

बहरहाल जर्मनी की सुरक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला के प्रमुख कार्स्टेन नोह्ल ने प्रदर्शित किया है कि इस व्यापक बेतार प्रणाली वाले मोबाइल को आसानी से हैक किया जा सकता है। हैकर इन हैंडसेट पर पूर्ण नियंत्रण कर सकते हैं, उनसे संदेश भेज सकते हैं या फोन कर सकते हैं। डेली मेल की खबर के अनुसार नोह्ल ने कहा, हम यह हजारों फोन में काफी कम समय में कर सकते हैं।’’ नोह्ल ने यह बात बर्लिन में एक सम्मेलन में कही।

News Online