News Online
पानी की कीमत को सबसे कम समझा जाता है : मोंटेक

News Realted Image

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) में जल संतुलन आकलन को शामिल करने की बात कही। जल की उपलब्धता को भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए अहलूवालिया ने कहा कि देशवासी जल की कीमत सबसे कम समझते हैं और इस लिहाज से जल संतुलन आकलन 12वीं पंचवर्षीय योजना में जरूरी है।

यहां भारतीय आर्थिक संघ की बैठक में अध्यक्ष के नाते शामिल हुए अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा कि जल की आपूर्ति में बढ़ोतरी की संभावना कम है इसलिए इस लिहाज से एक नियामक और पानी के उपयोग के लिए बेहतर मूल्य तय करने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 12वीं योजना का खाका अगले साल मार्च में तैयार होने की संभावना है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि इसे उसी समय जारी किया जाएगा या नहीं।

 

News Online