News Online
मैं साधारण और अज्ञानी: अमिताभ

News Realted Image

 

  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मानते हैं कि वह इतने योग्य नहीं है कि देश से संबंधित हर मुद्दे पर अपनी राय रख सकें या फिर बात कर सकें। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, अचानक से किताबों के विमोचन, सम्मेलनों, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुझे जो निमंत्रण मिल रहे हैं, मैं उन सबके योग्य नहीं हूं। मेरे पेशा मुझे इस की इजाजत नहीं देता।
बिग बी ने कहा, उम्र जरूरी परिपक्व, अंतर्दृष्टि की पहचान नहीं है। मैं अभी भी साधारण और अज्ञानी इंसान हूं। अमिताभ पोलियो के उन्मूलन जैसे अभियानों को बढ़ाया देते हैं और गुजरात पर्यटन के राजदूत भी हैं। इससे साथ-साथ अमिताभ वैश्विक मंच पर बॉलीवुड के राजदूत भी माने जाते हैं। बिग बी खुद को किसी भी मुद्दे बात करने के लिए योग्य नहीं समझते क्योंकि वह खुद को सिर्फ मशहूर फिल्म अभिनेता मानते हैं।
किसी टीवी शो के प्रस्तोता और सराहनीय फिल्म कलाकार होना किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए न्यायोचित योग्यता नहीं है। उन्होंने कहा, सिर्फ सार्वजनिक कार्यक्षेत्र में काम करने का मतलब आजादी और आपमें हर काम के लिए तीव्र बुद्धि से नहीं है। 69 वर्षीय अमिताभ आखिरी बार छोटे पर्दे के धारावाहिक कौन बनेगा करोड़पति के प्रस्तोता के रूप में नजर आए थे।

News Online