भारोत्तोलन में श्यामलाल ने बनाया रिकार्ड
एसएससीबी के श्यामलाल एम ने चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पुरुष 94 किग्रा वर्ग में क्लीन और जर्क में रिकार्ड 188 किग्रा वजन उठाकर खिताब और तीन स्वर्ण पदक जीते। श्यामलाल ने मंगलवार को पंजाब के सुखविंदर सिंह के रिकार्ड को तोड़ा जो उन्होंने 2009 में बनाया था। वह स्नैच में भी 158 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष पर रहे और उन्होंने कुल 338 किग्रा वजन उठाया। महिला 69 किग्रा वर्ग में झारखंड की मोनिका देवी स्नैच में 99 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा सहित कुल 215 किग्रा वजन उठाकर तीन स्वर्ण जीतने में सफल रहीं।




