
भारत के नए स्पिन स्टार रविचन्द्रन अश्विन ने आज इस बात से इंकार किया कि उनके पास कोई मिस्ट्री बाल है जिससे उन्होंने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को छका दिया। अश्विन ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 81 रन पर तीन विकेट हासिल किये। उन्होंने दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरे पास कोई मिस्ट्री बाल नहीं है।
मैं खुद को एक बेहतर स्पिनर बनाने की कोशिश कर रहा हूं और दिन प्रति दिन अपने खेल में सुधार ला रहा हूं। वैसे मुझे कोई चीज दिलचस्प लगती है मैं उसे अपनाने की कोशिश करता हूं। आफ स्पिनर ने कहा कि चारों भारतीय गेंदबाजों में विकेट हासिल करने की बेताबी थी। हम सभी विकेट लेने की कोशिशों में लगे थे और हमें खुशी है कि हमने आस्ट्रेलिया को 333 रन पर समेट दिया। अश्विन ने साथ ही कहा कि हमें बेहतर परिस्थितियां मिलीं। विकेट भी दोतरफा व्यवहार कर रहा था। गेंद रुक कर आ रही थी और सीम भी हो रही थी। बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजों पर हावी होना मुश्किल था।



